Westmedinipur

Mar 28 2023, 18:35

करंट के चपेट में आने से व्यक्ति की मौत


खड़गपुर .दासपुर थाना अंतर्गत ज्योतघनश्याम इलाके में करंट के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी।स्थानीय व पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम नित्यलाल दास (52)है।गौरतलब है कि एक निर्माणधीन मकान में टुलु पम्प चलाकर पानी डालने के दौरान वह करंट के चपेट में आ गया।जिससे उसकी मौत हो गयी।घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी।शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया।पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Westmedinipur

Mar 27 2023, 20:26

बेलदा थाना में रखे हुये पटाखे में आग लगने से हड़कंप मची


खड़गपुर : बेलदा थाना परिसर में रखे हुये पटाखे में अचानक आग लगने से थाना परिसर में कुछ देर के लिये हड़कंप मच गयी।गौरतलब है कि पुलिस कुछ दिनों पहले अभियान चलाकर भारी मात्रा में अवैध पटाखे को जब्त करके थाने परिसर में लाकर रखा था।पुलिस सूत्रों के अनुसार जब्त किये गये पटाखे पर पानी डालकर उसे एक तरह से निष्क्रिय कर दिया गया था।

पटाखे में अचानक आग लगने से कुछ देर के लिये थाना परिसर में अफरा तफरी मच गयी।पटाखे में लगी आग को पानी डालकर काबू में किया गया।समाचार लिखे जाने तक आग लगने का कारण मालूम ना हो सका।

Westmedinipur

Mar 27 2023, 20:24

चलती कार में आग लगी ,इलाके में दहशत


खड़गपुर : दांतन थाना अंतर्गत सस्तानगर बाइपास इलाके में एक चलती कार में अचानक आग लग जाने से स्थानीय लोगों के साथ साथ वाहन चालकों में दहशत फैल गया।गौरतलब है कि दांतन के मनोहरपुर गांव का निवासी लखन चन्द्र दास अपने प्राइवेट कार को सर्विसिंग कराने के लिये ले जा रहा था।चलती कार में अचानक आग लग गयी।कार का चालक किसी तरह से बाहर निकलकर अपनी प्राणों की रक्षा की।कार में आग लगने से इलाके के लोगों सहित वाहनों चालकों में दहशत फैल गया।

इलाके में यातायात प्रभावित हुआ।घटना की जानकारी पुलिस और दमकल कर्मियों को दी गयी।आग की लपटे तेज होने के कारण कार जलकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।प्राथमिक जांच के बाद पुलिस का कहना है कि शाट सर्किट के कारण कार में आग लगी है।पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Westmedinipur

Mar 27 2023, 20:23

वज्रपात के चपेट में आने से एक महिला की मौत ,एक जख्मी


खड़गपुर .पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत सालबनी के कर्णगढ के बाजार इलाके में वज्रपात के चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी.जबकि दूसरी महिला बुरी तरह से जख्मी हो गयी.दोनों महिला एक ही परिवार से ताल्लुक रखती है.गौरतलब है कि मृत महिला का नाम अष्टमी सिंह (26)और घायल महिला का नाम जोपो सिंह है.

गौरतलब है कि दोनो महिला अपने घर के आंगन में तेज बारिश के दौरान काम कर रही थी.इस दौरान इलाके में जोरदार वज्रपात हुआ.वज्रपात के चपेट में आने से दोनों जख्मी हो गयी.दोनो जमीन पर गिरकर बेहोश हो गयी.दोनों को बेहोशी की अवस्था में अस्पताल ले जाया गया.चिकित्सक ने अष्टमी सिंह को मृत घोषित कर दिया.शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया.

Westmedinipur

Mar 26 2023, 17:08

वज्रपात के चपेट में आने से युवक की मौत


खड़गपुर : ग्वालतोड़ थाना अंतर्गत जीरापाड़ा इलाके में वज्रपात (ठनका)के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी.स्थानीय व पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम प्रशांत माल (23)है.वह जीरापाड़ा इलाके का निवासी था.गौरतलब है कि प्रशांत तेज बारिश में खेत में काम करके वापस अपने घर के ओर लौट रहा था.

इस दौरान इलाके में जोरदार वज्रपात हुआ.वज्रपात के चपेट में आने से वह जमीन पर गिर गया.बेहोशी की अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया.चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया.

Westmedinipur

Mar 23 2023, 20:40

*किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या*


खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत गड़बेता थाना के आमलागोड़ा इलाके में एक आलू किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.स्थानीय व पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम मनोज दत्त (48)है.मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया. जिसमे लिखा हुआ था कि आलू की फसल में उसे काफी क्षति और नुकसान पहुंचा है.शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया.पुलिस घटना की जांच कर रही है. 

Westmedinipur

Mar 23 2023, 19:51

*कार ने पेड़ को टक्कर मारी,कार क्षतिग्रस्त ,दो जख्मी*


खड़गपुर :  ग्वालतोड़ थाना अंतर्गत ग्वालतोड़ जंगल के निकट ग्वालतोड़- चन्द्रकोना मुख्य सड़क पर एक कार ने एक पेड़ को टक्कर मार दिया।जिससे कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.इस दौरान दो लोग जख्मी हो गये।

गौरतलब है कि कार ग्वालतोड़ से चन्द्रकोना की ओर जा रही थी।कार की गति अत्यधिक होने के कारण चालक का संतुलन बिगड़ गया।कार पेड़ से टकरा गयी।दो लोग जख्मी हो गये।स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी।पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Westmedinipur

Mar 23 2023, 18:09

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में होटल मालिक और कर्मी गिरफ्तार


खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत नारायणगढ इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक होटल के मालिक और कर्मी को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार किये गये आरोपियों का नाम रामपद सीट(मालिक)और बापी राना (कर्मी)है।

गौरतलब है कि नाबालिग लड़की के माता-पिता रामपद के होटल में काम करते थे।नाबालिग लड़की किसी काम से होटल में गयी थी।होटल के मालिक और कर्मी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।पीड़ित लड़की ने उस पर हुये अत्याचार की जानकारी अपने अभिभावकों को दी।पीड़ित लड़की के अभिभावकों ने दोनों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी।पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Westmedinipur

Mar 23 2023, 18:06

नदी के किनारे पेड़ से व्यक्ति का लटकता हुआ शव बरामद


खड़गपुर : झाड़ग्राम जिला अंतर्गत लालगढ़ थाना के डिंगला गांव में मौजूद कंसावती नदी के किनारे एक पेड़ से पुलिस ने एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटकते हुये अवस्था में बरामद किया।स्थानीय व पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम प्रेमानंद चालक (42)है।वह डिंगला गांव का निवासी था।

गौरतलब है कि प्रेमानंद की बड़ी बेटी प्रेम विवाह करना चाहती थी,जो प्रेमानंद को नापसंद थी,लेकिन उसकी पत्नी बेटी के प्रेम विवाह को लेकर रजामंद थी।इसी बात को लेकर दोनो पति-पत्नी को लेकर झगड़ा हुआ था।झगड़े के बाद प्रेमानंद घर से निकल गया था।इलाके के लोगों ने उसका शव नदी के किनारे पेड़ से लटकते हुये देखा।घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी।शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया।पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Westmedinipur

Mar 23 2023, 14:28

*গ্রীষ্মের শুরুতে পানীয় জলের সংকট, দূর থেকে পানীয় জল এনে মিড ডে মিলের রান্না, সমস্যায় শিক্ষক-শিক্ষিকারা*



পাঁশকুড়া:মিড ডে মিল বাঁচাতে ভ্যান হাতে পাশের গ্ৰামে অর্থাৎ ৩০০ মিটার দূরে জল আনতে যেতে হচ্ছে শিক্ষকদের।অবাক হচ্ছেন!অবাক হলেও এই ছবি পাঁশকুড়া ব্লকের গোপীমোহনপুর প্রাথমিক বিদ্যালয়ের।স্কুল সূত্রে জানা যায়,গ্রীষ্মের শুরু হতেই বন্ধ হয়ে গিয়েছে স্কুলের টিউবওয়েল থেকে জল পড়া।তারপর স্কুলের শিক্ষকরা পাশের বাড়িতে বেশকিছু দিন জল নিচ্ছিল। কিন্তু তারাও জল দিতে আর রাজি হয়নি।এদিকে প্রসাশনের তরফ থেকে কড়া নির্দেশ কোনো কারন বসত মিডডে মিল পরিষেবা বন্ধ করা যাবে না।

বাধ্য হয়ে স্কুলের শিক্ষকরা একটি ভ্যান নিয়েই জল আনতে গেলেন পাশের গ্ৰামে।স্কুল থেকে যার দূরত্ব ৩০০ মিটার। স্কুলের প্রাথনা হওয়ার পরে স্কুলের শিক্ষক শিক্ষিকারা জলের ডেগচি, বালতি ও ভ্যান নিয়ে বের হয়ে যান জল আনতে সাথে সঙ্গ দেন মিড ডে মিলের রান্নিরা।তবে বেশ কয়েকদিন শিক্ষকরা এইভাবে ভ্যানে করে জল আনতেন আর ভ্যান ঠেলতেন পড়ুয়ারা তাতে অবশ্য উর্দ্ধতন কর্তৃপক্ষ থেকে কড়া নির্দেশ এসেছে বাচ্চাদের দিয়ে জল আনানো যাবে না।



তারপরেই কার্যত শিক্ষক মশাইরা এইভাবেই ভ্যানে করে জল বয়ে আনছেন।তবে এ চিত্র টানা ৫ দিন ধরে চলছে। বর্তমানে স্কুলের ছাত্রছাত্রীর সংখ্যা ১১৯। ছ’জন শিক্ষক-শিক্ষিকা রয়েছেন। জল নিয়ে এলে তবেই শুরু হয় মিড ডে মিল রান্না। রান্না থেকে শুরু করে বাসনপত্র ধোওয়া সবই চলে এই জলের ওপর। মাঝে অবশ্য জলের ঘাটতি পরলে শিক্ষক মহাশয়দের আবার দৌড়াতে হয় ভ্যান হাতে। স্কুলে জলের হাহাকার দেখে অধিকাংশ অভিভাবক পড়ুয়াদের জল ভর্তি বোতল সাথে দিয়ে পাঠান। এবং টিফিনের সময় পুনরায় আবার জল দিয়ে যান।


যদিও একদিকে শিক্ষক মহাশয়দের এই কাজের প্রশংসা করলেও অন্যদিকে অভিভাবকদের দাবি ছেলেদের পড়াশুনোর ক্ষেত্রে ঘাটতি রয়ে যাচ্ছে।তাদের দাবি দ্রুত এই জলের সমস্যার সমাধান হোক। জলের সমস্যা নিয়ে গত ১৩ মার্চ পাঁশকুড়া ব্লকের বিডিও ও পাঁশকুড়া ব্লকের অবর বিদ্যালয় পরিদর্শককে লিখিত অভিযোগ জানিয়েছেন গোপিমোহনপুর প্রাথমিক বিদ্যালয়ের প্রধান শিক্ষিকা। যদিও এই নিয়ে পাশকুড়া ব্লকের বিডিও ধেনধূপ ভুটিয়া কে ফোন করা হলে তিনি বলেন -"জলের সমস্যা রয়েছে সেটা জানি তবে শিক্ষক মশাইরা যে ভ্যান হাতে নিয়ে জল আনছেন সেটা আমার জানা নেই।"



এই মুহূর্তে স্কুলের তরফ থেকে একটাই দাবি দ্রুত জলের সমস্যার সমাধান হোক। স্কুলে বসানো হোক একটি সাবমারসিবল। কিন্তু কবে তা পূরণ হবে তা তাদের অজানা।